कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची आज शाम होगी जारी : येदियुरप्पा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 10 Apr 2023 12:03 PM
कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची आज शाम होगी जारी : येदियुरप्पा
ऑडियो सुनें

बेंगलुरू: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय बोर्ड के सदस्य बी. एस. येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 170 से 180 उम्मीदवारों की पहली सूची आज शाम जारी करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने नयी दिल्ली में पत्रकारों से कहा, ‘‘ सूची आज शाम जारी की जाएगी।’’ येदियुरप्पा ने बताया कि सूची को अंतिम रूप देने के लिए आज एक और बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि आज शाम तक इसे जारी कर दिया जाएगा।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने बताया कि पहली सूची में 170 से 180 उम्मीदवारों के नाम होंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 10 मई को एक ही चरण में मतदान होगा। मतगणना 13 मई को की जाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav