अभिनेता धनुष और मारी सेल्वराज एक बार फिर करेंगे साथ काम

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 10 Apr 2023 08:48 PM
अभिनेता धनुष और मारी सेल्वराज एक बार फिर करेंगे साथ काम
ऑडियो सुनें

चेन्नई. अभिनेता धनुष और फिल्मकार मारी सेल्वराज 2021 की हिट तमिल फिल्म ‘कर्णन’ की सफलता के बाद एक बार फिर साथ काम करने को तैयार हैं. एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, दोनों की आगामी फिल्म ‘जी स्टूडियो साउथ’ और ‘वंडरबार फिल्म्स’ के बैनर तले बनेगी.

फिल्म निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म धनुष के करियर की ‘‘सबसे अधिक बजट’’ वाली फिल्मों में से एक होगी. अभिनेता धनुष ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए रविवार रात लिखा, “एक बड़ा ‘प्रोजेक्ट’ जो कई कारणों से खास है. ओम नम: शिवाय.” वहीं मारी सेल्वराज ने कहा, ‘‘ मैं एक बार फिर धनुष सर के साथ काम करने को उत्साहित हूं.

‘जी स्टूडियोज’ की दक्षिण भारतीय फिल्मों का काम संभालने वाले अक्षय केजरीवाल ने कहा कि कंपनी ‘वंडरबार फिल्म्स’ के साथ अपनी आने वाली फिल्म की घोषणा करते हुए खुश व गौरवान्वित है. केजरीवाल ने एक बयान में कहा, ‘‘ धनुष ने लगातार अपनी बहुमुखी प्रतिभा से दुनियाभर में दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है. ‘जी स्टूडियोज’ में हमारा मकसद ऐसी फिल्में बनाना है जो लोगों का मनोरंजन करे, उन्हें प्रेरित करे और यह फिल्म उसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu