अदालत ने फिल्म ‘कंतारा’ के गाने ‘वराहा रूपम’ पर लगाई अंतरिम रोक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Apr 2023 08:30 PM
अदालत ने फिल्म ‘कंतारा’ के गाने ‘वराहा रूपम’ पर लगाई अंतरिम रोक
ऑडियो सुनें

कोझिकोड. केरल की एक अदालत ने प्रथम दृष्टया कॉपीराइट अधिनियम के उल्लंघन का हवाला देते हुए सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी और डिजिटल मंचों पर कन्नड़ फिल्म ‘‘कंतारा’’ के एक विवादास्पद गाने के इस्तेमाल पर अंतरिम रोक लगा दी. अतिरिक्त जिला अदालत के न्यायाधीश (प्रथम) के.ई. सलीह ने निर्देश दिया कि संगीत बैंड ‘थईक्कुडम ब्रिज’ और मातृभूमि ंिप्रंिटग एंड पब्लिंिशग कंपनी लिमिटेड को ‘‘उचित श्रेय’’ दिया जाए, जिसके पास वर्ष 2022 की फिल्म ‘‘कंतारा’’ के ‘वराहा रूपम’ गाने के लिए इस्तेमाल किए गए ‘नवरसम’ गीत का कॉपीराइट है.

कानूनी कार्रवाई के लिए पिछले साल 30 सितंबर को ‘‘कंतारा’ की रिलीज के तुरंत बाद पहल की गई थी. अदालत ने कहा कि गाने के संगीत निर्देशक ने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने थैक्कुडम ब्रिज के ‘नवरसम’ (2015) से ‘‘प्रेरणा’’ ली, जो भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथ रॉक संगीत के मिश्रण के लिए लोकप्रिय है. अदालत ने बृहस्पतिवार को ‘वराहा रूपम’ के खिलाफ साहित्यिक चोरी के आरोपों पर फैसला सुनाते हुए अंतरिम आदेश पारित किया. वादी ने दावा किया कि ‘वराहा रूपम’ ने ‘नवरसम’ के गानों की नकल करके कॉपीराइट कानून का उल्लंघन किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu