सूर्या की आगामी फिल्म ‘कंगुवा’ अगले साल 10 भाषाओं में होगी प्रदर्शित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 16 Apr 2023 08:09 PM
सूर्या की आगामी फिल्म ‘कंगुवा’ अगले साल 10 भाषाओं में होगी प्रदर्शित
ऑडियो सुनें

मुंबई. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता सूर्या (47) ने रविवार को घोषणा की कि उनकी आगामी फिल्म का नाम ‘कंगुवा’ है और यह अगले साल की शुरुआत में दस अलग-अलग भाषाओं में प्रदर्शित होगी. सूर्या ने (कंगुवा) का टीजर अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया.

उन्होंने लिखा, ‘‘इस दमदार गाथा पर शिव और टीम के साथ काम करने में बेहद खुशी हो रही है. ‘कंगुवा’ का पहला लुक साझा कर खुशी हो रही है.’’ ‘यूवी क्रिएशंस’ और ‘स्टूडियो ग्रीन’ द्वारा निर्मित फिल्म ‘कंगुवा’ का निर्देशन शिव कर रहे हैं. यह फिल्म 10 अलग-अलग भाषाओं में 3डी प्रारूप में प्रर्दिशत होगी. फिल्म में सूर्या के अलावा अभिनेत्री दिशा पटानी भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu