राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को सात विकेट पर 177 रन पर रोका

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 16 Apr 2023 10:58 PM
राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को सात विकेट पर 177 रन पर रोका
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. डेविड मिलर की 46 और शुभमन गिल की 45 रन की पारियों के बाद भी राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में रविवार को यहां गुजरात टाइटंस को सात विकेट पर 177 रन पर रोक दिया. मिलर ने छह रन पर मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 30 गेंद की पारी में तीन चौके और दो छक्के जड़े.

गिल ने 34 गेंद की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाने के अलावा तीसरे विकेट के लिए कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ 33 गेंद में 59 रन की साझेदारी की. पंड्या ने 19 गेंद की पारी में तीन चौके और एक छक्का की मदद से 28 रन बनाये. आखिरी ओवरों में अभिनव मनोहर ने 13 गेंद में तीन छक्कों की मदद से 27 रन की पारी खेल टीम में चयन को सही साबित किया. उन्होंने मिलर के साथ पांचवें विकेट के लिए 22 गेंद में 45 रन की साझेदारी की. टीम ने आखिरी चार ओवर में 52 रन जोड़े.

पिछले मैच में चेन्नई सुपर ंिकग्स के खिलाफ महेन्द्र ंिसह धोनी के सामने शानदार गेंदबाजी करने वाले संदीप शर्मा ने एक बार फिर प्रभावित करते हुए चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिये. ट्रेंट बोल्ट, एडम जम्पा और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली. पिछले सत्र के फाइनल खेलने वाली टीमों के मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने करने के बाद बोल्ट ने पहले ओवर में ही रिद्धिमान साहा (चार रन) को पवेलियन भेजकर राजस्थान रॉयल्स को शानदार शुरुआत दिलायी. साई सुदर्शन (20 रन)  गिल के साथ गफलत का शिकार होकर रन आउट हो गये.

गिल ने अश्विन के खिलाफ छठे ओवर में दो चौके और आठवें ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया. इस बीच सातवें ओवर में हार्दिक ने लगातार गेंदों पर जम्पा के खिलाफ छक्का और चौका लगाकर रन गति को बढ़ा दिया. चहल ने पारी के 11वें ओवर में हार्दिक को अपनी फिरकी में फंसा कर पवेलियन भेजा. हार्दिक के हवाई शॉट पर यशस्वी जायसवाल ने शानदार कैच लपककर कप्तान की पारी को खत्म किया.

हार्दिक और गिल की साझेदारी टूटने के बाद राजस्थान के गेंदबाजों ने रन गति पर अंकुश लगा दी.  इस बीच जाम्पा ने 13वें ओवर में अपनी ही गेंद पर मिलर का आसान कैच टपका दिया और इस बल्लेबाज ने 15वें ओवर में चहल के खिलाफ छक्का जड़ दिया.
संदीप ने बटलर के हाथों कैच कराकर गिल की शानदार पारी को खत्म किया.

मिलर ने 17वें ओवर में चहल के खिलाफ छक्का जड़  तो वहीं अभिनव मनोहर ने 18वें ओवर में बोल्ट के खिलाफ लगातार दो छक्के के साथ रन गति को बढ़ाया. उन्होंने 19वें ओवर में जम्पा की गेंद को दर्शकों के पास भेजा लेकिन अगली गेंद पर एक और प्रहार की कोशिश में आउट हो गये. संदीप ने आखिरी ओवर में मिलर से दो चौके खाने के बाद उन्हें पवेलियन की राह दिखायी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu