रायगढ़: हाथी शावक का शव बरामद, करंट से मौत होने की आशंका

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 17 Apr 2023 10:00 PM
रायगढ़: हाथी शावक का शव बरामद, करंट से मौत होने की आशंका

ऑडियो सुनें

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वन विभाग ने हाथी शावक का शव बरामद किया है. वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में वन विभाग ने आज एक नर हाथी (पांच वर्ष) का शव बरामद किया है. आशंका है कि हाथी शावक की मौत करंट लगने से हुई है.

धरमजयगढ़ क्षेत्र के वन मण्डल अधिकारी अभिषेक जोगावत ने बताया कि छाल वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चुहकीमार गांव के करीब एक हाथी शावक का शव बरामद किया गया है. अधिकारी ने बताया कि वन विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu