राहुल गांधी की अपील खारिज होने पर महबूबा ने कहा: भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘‘काला दिन’’

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 20 Apr 2023 03:51 PM
राहुल गांधी की अपील खारिज होने पर महबूबा ने कहा: भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘‘काला दिन’’
ऑडियो सुनें

अनंतनाग: गुजरात की एक अदालत द्वारा मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अपील खारिज कर दिए जाने के बाद पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र के लिए एक “काला दिन” है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है और वे या तो जेल में हैं या उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
महबूबा ने श्रीनगर से करीब 55 किलोमीटर दूर यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोकतंत्र की जननी होने पर गर्व करने वाले देश के लोकतांत्रिक इतिहास में आज काला दिन है।

राहुल गांधी के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है, वह दर्शाता है कि भाजपा लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। वे एकदलीय प्रणाली स्थापित करना चाहते हैं – संविधान को दरकिनार करके ‘भाजपा राष्ट्र’।’’ पीडीपी नेता सूरत की एक अदालत द्वारा एक आपराधिक मानहानि मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ राहुल गांधी की अपील खारिज कर दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही थीं।

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “न्यायपालिका लोगों की अंतिम उम्मीद है लेकिन इसकी हालिया भूमिका से सवाल पैदा होते हैं।’’ उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 से जुड़ी याचिकाओं को देखिए, वे कई साल से बिना सुनवाई के लंबित हैं। उन्होंने कहा, “बिल्कीस बानो का मामला लंबित है, पर राहुल गांधी के मामले में तेजी लाई जा रही है।”

महबूबा ने कहा कि ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के बाद राहुल गांधी एक विश्वसनीय चेहरे के रूप में उभरे हैं और ऐसा लगता है कि भाजपा राहुल गांधी की लोकप्रियता से ‘डर’ गई है। उन्होंने कहा, “मुझे भरोसा है कि लोग ‘वेस्ट इंडिया कंपनी’ के कुशासन के खिलाफ उसी प्रकार उठ खड़े होंगे जिस प्रकार वे 1947 से पहले ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ खड़े हुए थे।’’

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  2. 2 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  3. 3 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  4. 4 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav