रणबीर कपूर ने मनाली में शुरू की फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 22 Apr 2022 06:52 PM
रणबीर कपूर ने मनाली में शुरू की फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपनी आगामी फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. ‘एनिमल’ एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं. संदीप ने ही ‘‘कबीर सिंह‘‘ का निर्देशन किया था.

फिल्म का निर्माण करने वाली प्रोडक्शन कंपनी ने कहा कि इस समय फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के मनाली में चल रही है. निर्माताओं ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना ने हिमाचल प्रदेश में फिल्म के पहले शेड्यूल की शुरुआत की.’’ फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है. ‘एनिमल’ 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu