छत्तीसगढ़: महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस निरीक्षक गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 29 Apr 2023 12:35 PM
छत्तीसगढ़: महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस निरीक्षक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक पुलिस निरीक्षक को एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पुलिस निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, दुर्ग के अमेलश्वर थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस निरीक्षक राजेंद्र यादव (37) को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि अमलेश्वर क्षेत्र की एक महिला ने राजेंद्र पर आरोप लगाया है कि जब वह अमलेश्वर थाना में थानेदार के पद पर पदस्थ था, तब उसने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया था। अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित महिला तलाकशुदा है और उसका डेढ़ साल का एक बेटा है। उन्होंने बताया कि आरोपी राजेंद्र भी शादीशुदा है और उसने महिला को बताया था कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों के मुताबिक, जब पीड़ित महिला को जानकारी मिली कि राजेंद्र की पत्नी ंिजदा है, तब उसने आरोपी पुलिस निरीक्षक को खूब खरी खोटी सुनाई, जिससे भड़के आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की, जिसके आधार पर राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने राजेंद्र को निलंबित कर दिया है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav