रायपुर. राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के चार अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है. इनमें सुधीर अग्रवाल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) से प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (वन्यप्राणी एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है. इसी तरह तपेश कुमार झा को प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (विकास/योजना) से प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लि. के पद पर, संजय कुमार ओझा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) के पद पर और अनिल कुमार राय को प्रधान मुख्य वन सरंक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ से प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है. इस आशय का आदेश मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर अटल नगर स्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से आज 1 मई को जारी कर दिया गया है.
छत्तीसगढ़ : भारतीय वन सेवा के चार अधिकारियों की हुई नवीन पदस्थापना
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 May 2023 07:16 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 VIDEO अमेरिकन सिंगर मंच पर गा रही थी और कपड़े उतरते चले गए..फिर क्या हुआ, देखिए
- 2 अभिनेत्री दीया मिर्जा और नवाजुददीन सिदिदकी का सोशल मीडिया वार : दीया ने लिखा कि नवाजुद्दीन ‘ऑफेंसिव कैरेक्टर’ तो एक्टर ने कहा कि काम में गल्तियां निकालकर दिखाइए
- 3 अमेरिका ने ईरान की कंपनियों और एक्सचेंज हाउस पर लगाए नए प्रतिबंध, ‘शैडो बैंकिंग नेटवर्क’ पर कसा शिकंजा
- 4 यौन दुर्व्यवहार के ठोस सबूत मिलने की रिपोर्ट के कुछ मिनट बाद, अमेरिकी सांसद जिमी गोमेज़ का इस्तीफ़े का एलान
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu