जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 23 Apr 2022 06:26 PM
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के मिरहामा इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद तलाशी एवं घेराबंदी अभियान चलाया गया. अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने कहा कि मुठभेड़ जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news