छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी में भर्तियों का सिलसिला लगातार जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 12 May 2023 07:22 PM
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी में भर्तियों का सिलसिला लगातार जारी
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में सरकारी नौकरी में भर्तियों का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में कार्यालय श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ की ओर से 34 विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी हैं. जारी विज्ञापन के अनुसार सहायक श्रम पदाधिकारी के 04, श्रम निरीक्षक के 14 और श्रम उप-निरीक्षक के 16 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी. श्रमायुक्त कार्यालय, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर से जारी विज्ञापन के अनुसार विज्ञापित किए गए पदों की वर्गवार रिक्तियों की संख्या

में परिवर्तन भी किया जा सकता है. विस्तृत विज्ञापन, पाठ्यक्रम परीक्षा कार्यक्रम ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क भुगतान की विधि तथा अन्य विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट http://vyapam.cgstate.gov.in पर देखी जा सकती है. परीक्षा की तिथि व्यापम द्वारा पृथक से जारी की जाएगी. ऑनलाईन आवेदन पत्र व्यापम की वेबसाईट पर उपलब्ध होंगे.

व्यापमं ने विभिन्न परीक्षाओं के लिए जारी की परीक्षा तिथि
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित, संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं एवं कार्यालय श्रमायुक्त के अंतर्गत विभिन्न भर्तियों के लिए प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम का निर्धारण कर दिया है.

सहायक प्रबंधक (उपार्जन, निर्माण, प्रक्रिया) भर्ती परीक्षा 2023 तथा सहायक प्रबंधक (प्रबंधन) भर्ती परीक्षा के आनलाइन आवेदन 12 मई से 29 मई तक भरे जा सकेंगे. इसके त्रुटि सुधार की तिथि 30 मई से 1 जून तक रहेगी. 5 जून को प्रवेश पत्र जारी किये जाएंगे. 11 जून को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी.

सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी भर्ती परीक्षा 2023 के आनलाइन आवेदन 12 मई से 29 मई तक भरे जा सकेंगे. इसके त्रुटि सुधार की तिथि 30 मई से 1 जून तक रहेगी. इसके लिए 9 जून को प्रवेश पत्र जारी किये जाएंगे. इसकी परीक्षा 17 जून को होगी.

सहायक श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक एवं श्रम उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के आनलाइन आवेदन 12 मई से 29 मई तक किये जाएंगे. इसके त्रुटि सुधार की तिथि 30 मई से 1 जून तक है. प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 10 जून होगी. इसके लिए प्रवेश परीक्षा 18 जून को होगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप इन परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu