‘जिहादियों’ से निपटने के लिए घर में तीर-कमान रखें: साक्षी महाराज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Apr 2022 07:11 PM
‘जिहादियों’ से निपटने के लिए घर में तीर-कमान रखें: साक्षी महाराज
ऑडियो सुनें

लखनऊ/उन्नाव. अपने विवादास्पद बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद साक्षी महाराज ने अब ंिहदुओं को सलाह दी है कि वे ‘जिहादियों’ से निपटने के लिए अपने घर में तीर-कमान रखें. उत्तर प्रदेश की उन्नाव सीट से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर डाली गई पोस्ट में ‘जिहाद’ करने आए लोगों की भीड़ से बचने के लिए पुलिस पर भरोसा नहीं करने की हिदायत भी दी है.

उन्होंने टोपी लगाए और हाथों में लाठी डंडे लिए नौजवानों की भीड़ की एक फोटो लगाते हुए पोस्ट में लिखा, “आपके गली-मोहल्ले या आपके घर पर अचानक से ये भीड़ आ जाए, तो इससे बचने का कुछ उपाय है आपके पास! अगर नहीं है, तो कर लीजिए, पुलिस बचाने नहीं आएगी बल्कि खुद बचने के लिए किसी दड़बे में छिप जाएगी.’’ वह आगे लिखते हैं, ‘‘ऐसे मेहमानों के लिये शीतल पेय की एक दो पेटी, असली वाली कुछ तीर-कमान हर घर में होनी चाहिए. जय श्री राम.” पोस्ट में उन्होंने कहा कि जब ये लोग जिहाद करके वापस चले जाएंगे तब पुलिस डंडा ठोकने आ जाएगी और कुछ दिनों बाद मामला जांच कमेटी में जाकर खत्म हो जाएगा.

इस बारे में पूछे जाने पर साक्षी महाराज ने माना कि यह पोस्ट उन्हीं के फेसबुक पेज से की गई है और वह इससे पूरी तरह सहमत हैं.
इस पोस्ट की जरूरत क्यों पड़ी, इस सवाल का भाजपा सांसद ने कोई सीधा जवाब नहीं देते हुए उलटे सवाल कर दिया कि क्या ंिहदू पिटने के लिए ही हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu