अवैध शिकार के मामले में 4 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 17 May 2023 02:59 PM
अवैध शिकार के मामले में 4 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

महासमुंद/पिथौरा: महासमुंद जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र के पिलवा पाली गांव के भैसामुडा बांध के कक्ष क्रमांक 231 में जंगली सूअर शिकार के मामले में 4 आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. वन्य प्राणियों के अवैध शिकार के आरोप में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है.

देर रात तक चली इस छापेमार कार्रवाई में चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है. बता दें कि पूरा मामला यह है कि महासमुंद जिला के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पीलवा पाली के जंगलों में जंगली जानवरों के शिकार के लिए पांच लोगों ने रायफल हथियार के साथ शिकार पर निकले थे.

वहां उन आरोपियों ने जंगली सूअर को बंदूक से शिकार कर घर ले आए. वहां उन लोगों ने जंगली सूअर का मांस पका कर खा गए. कच्चा मांस और 315 बोर के राइफल और पांच जिंदा कारतूस के साथ 2 हंसिया, 1 चाकू और 2 कुल्हाड़ी बरामद की गई है. इस पूरे मामले में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा , 9 39 ,50 ,51 , 52 के तहत अपराध पंजीबध्द कर कार्रवाई की जा रही है. साथ ही आमर्स एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए पिथौरा पुलिस को सूचना दे दी गई है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav