मध्यप्रदेश पुलिस का खोजी कुत्ता हुआ चोरी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Apr 2022 08:47 PM
मध्यप्रदेश पुलिस का खोजी कुत्ता हुआ चोरी

ऑडियो सुनें

निवाड़ी. मध्यप्रदेश पुलिस का एक खोजी कुत्ता (स्रिफर डॉग) राज्य के ओरछा कस्बे से किसी ने चुरा लिया है. एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार इस कुत्ते को 19 अप्रैल को एसयूवी में जा रहे चार लोगों ने एक मंदिर के पिछले हिस्से से उस वक्त चुराया, जब शादी के दौरान पटाखों की आवाज के कारण वह घबराहट में भाग गया था.

ओरछा थाना प्रभारी अभय प्रताप ंिसह ने बताया कि जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते के चोरी होने की शिकायत मिली है और इसे जल्द बरामद कर लिया जाएगा. इस कुत्ते का रखरखाव जमुना प्रसाद करते हैं, जो मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में कांस्टेबल है. प्रसाद ने ही इस कुत्ते की चोरी होने का मामला ओरछा पुलिस थाने में दर्ज करवाया है.

By Yogesh Kumar Sahu