भारत में शूटिंग के लिए सबसे खूबसूरत जगह है कश्मीर: राम चरण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 22 May 2023 09:25 PM
भारत में शूटिंग के लिए सबसे खूबसूरत जगह है कश्मीर: राम चरण
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. अभिनेता राम चरण ने सोमवार को कहा कि कश्मीर भारत में फिल्मों की शूटिंग के लिए सबसे खूबसूरत जगह है. वह जी20 देशों के तीन दिवसीय पर्यटन कार्य समूह की बैठक के तहत यहां शेरी कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित किये जा रहे ”आर्थिक और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए फिल्म पर्यटन” विषयक कार्यक्रम में बोल रहे थे. चरण की कुछ महीने पहले आई ‘आरआरआर’ फिल्म को बहुत सराहा गया और उसने दुनियाभर में जमकर कमाई भी की.

एसएस राजमौलि द्वारा निर्देशित इस फिल्म के तेलुगू गीत ‘नाटू नाटू’ को इस साल ऑस्कर से नवाजा गया. मशहूर अभिनेता चिरंजीवी के बेटे राम चरण ने कहा, ”मेरी बात थोड़ी अजीब लगेगी लेकिन भारत में शूटिंग के लिए सबसे खूबसूरत जगह कश्मीर है. मैं दूसरी पीढ.ी का अभिनेता हूं. मेरे पिता ने कश्मीर में बहुत शूटिंग की है.” उन्होंने कहा कि वह पहली बार 1986 में कश्मीर आये थे और 2016 में उन्होंने आखिरी बार यहां शूटिंग की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu