रायपुर: कार्यालय में आग लगने से कर्मचारी की मृत्यु

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 May 2023 07:20 PM
रायपुर: कार्यालय में आग लगने से कर्मचारी की मृत्यु
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ. की राजधानी रायपुर में बुधवार को एक निर्माण इकाई के कार्यालय में आग लगने से एक कर्मचारी की झुलसकर मौत हो गयी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में ओवरब्रिज का निर्माण करने वाली कंपनी रॉयल इंफ्राकॉन्स्ट्रू लिमिटेड के कार्यालय में आज सुबह आग लग गई. आग में जल कर कार्यालय सहायक विकास चंद्राकर (25) की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि कार्यालय में आग लगने की सूचना मिलने पर उरला थाना से पुलिस दल रवाना किया गया तथा दमकल वाहन से आग बुझाने का प्रयास किया गया. कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इस घटना में विकास गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. आग लगने के सही कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है. आशंका है कि शार्ट र्सिकट की वजह से कार्यालय में आग लगी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu