भोजपुरी फिल्मकार सुभाष चंद्र तिवारी का शव संदिग्ध हालात में होटल के कमरे से बरामद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 May 2023 09:21 PM
भोजपुरी फिल्मकार सुभाष चंद्र तिवारी का शव संदिग्ध हालात में होटल के कमरे से बरामद
ऑडियो सुनें

सोनभद्र. भोजपुरी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी बुधवार को सोनभद्र शहर स्थित एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाये गये. राबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने यहां बताया कि भोजपुरी फिल्मकार सुभाष चंद्र तिवारी (60) बुधवार सुबह शहर स्थित एक होटल के अपने कमरे में मृत पाये गये.

पुलिस ने बताया कि वह वाराणसी के रहने वाले थे. वह अपनी फिल्­म ‘दो दिल बंधे एक डोरी से’ की शूटिंग के सिलसिले में अपनी 40 सदस्यीय टीम के साथ गत 11 मई से इसी होटल में ठहरे थे. सिंह ने बताया कि मंगलवार को ही फिल्म की शूटिंग खत्म हुई थी. उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्हें सीने में दर्द उठा था, जिस पर उन्­हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

सिंह ने कहा कि वह मंगलवार शाम को शूटिंग पूरी करके होटल लौटे थे, लकिन बुधवार पूर्वाह्न करीब 10 बजे तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर वहां तैनात कर्मचारियों ने होटल मालिक को जानकारी दी. होटल संचालक ने राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया. सिंह ने बताया कि पुलिस ने दरवाजे की सिटकनी के पास के हिस्से को कटवाकर दरवाजा खुलवाया तो देखा कि तिवारी का शव बिस्तर पर पड़ा था. प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu