नेपाल के प्रधानमंत्री अगले सप्ताह भारत के चार दिवसीय दौरे पर आयेंगे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 27 May 2023 01:44 PM
नेपाल के प्रधानमंत्री अगले सप्ताह भारत के चार दिवसीय दौरे पर आयेंगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ 31 मई से भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आयेंगे। उनकी यह पिछले साल दिसंबर में पदभार ग्रहण करने के बाद पहली विदेश यात्रा होगी। दहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर यहां आएंगे और उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

नेपाल के प्रधानमंत्री यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे। वह भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। दहल अपनी यात्रा के दौरान उज्जैन और इंदौर भी जायेंगे।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘यह यात्रा हमारी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति को आगे बढ़ाते हुए भारत और नेपाल के बीच नियमित रूप से विचारों के आदान-प्रदान की परंपरा को जारी रखती है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘सहयोग के सभी क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध काफी मजबूत हुए हैं। इस यात्रा से द्विपक्षीय साझेदारी को और गति मिलने की उम्मीद है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav