प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में बालोद जिले के जलप्रहरियों की प्रशंसा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 28 May 2023 09:04 PM
प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में बालोद जिले के जलप्रहरियों की प्रशंसा की

ऑडियो सुनें

रायपुर. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को ‘मन की बात’ की 101 कड़ी में छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के जल प्रहरियों की प्रशंसा की और उनके पानी के बचाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया.

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में कहा, ” साथियो, कई युवा अगर innovation और technology  के जरिए काम कर रहे हैं, तो कई युवा ऐसे भी हैं जो समाज को जागरूक करने के mission में भी लगे हुए हैं जैसे कि छत्तीसगढ़ में बालोद जिले के युवा हैं. यहाँ के युवाओं ने पानी बचाने के लिए एक अभियान शुरु किया है. ये घर-घर जाकर लोगों को जल-संरक्षण के लिए जागरूक करते हैं. कहीं शादी-ब्याह जैसा कोई आयोजन होता है, तो, युवाओं का ये groupवहाँ जाकर, पानी का दुरूपयोग कैसे रोका जा सकता है, इसकी जानकारी देता है.”

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालोद जिले स्थित दल्लीराजहरा निवासी के वीरेंद्र सिंह और टीम द्वारा जल संरक्षण को लेकर किए जा रहे काम का जिक्र किया. वीरेंद्र सिंह जिसे ग्रीन कमांडो के नाम से जाना जाता है. इस तरह पीएम मोदी के द्वारा जल संरक्षण को लेकर इनके द्वारा किये जा रहे ऐसे सार्थक प्रयास को मन की बात में जिक्र से ग्रीन कमांडो एवं उनकी टीम में नया ऊर्जा के संचार भर दिया है.

बता दें कि ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह पिछले कई सालों से जल संरक्षण को लेकर विभिन्न तरह के अनूठे और अनोखे कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक करते आ रहे हैं. कभी पोस्टर के माध्यम से तो कभी जानवरों की वेशभूषा पहनकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जल कितना जरूरी है इस बात का संदेश देते हैं.

By Yogesh Kumar Sahu