राम चरण ने नई फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ बनाने की घोषणा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 28 May 2023 08:27 PM
राम चरण ने नई फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ बनाने की घोषणा की
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. अभिनेता राम चरण ने रविवार को अपनी नई फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ की घोषणा की. इस फिल्म में अभिनेता निखिल सिद्धार्थ और अनुपम खेर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. आजादी से पहले की घटनाओं पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन राम वामसी कृष्णा द्वारा किया जाएगा. चरण ने वीर सावरकर की 140वीं जयंती पर इस फिल्म की घोषणा की.

अभिनेता-निर्माता ने पोस्ट किया, “हमारे महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर गारू की 140वीं जयंती के अवसर पर हमें अपनी अखिल भारतीय फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है. इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ, अनुपम खेर जी मुख्य भूमिका निभाएंगे और निर्देशन राम वामसी कृष्ण द्वारा किया जाएगा. जय हिन्द.” फिल्म का निर्माण राम चरण और विक्रम रेड्डी के नए बैनर ‘वी मेगा पिक्चर्स’ तले किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu