अंतराष्ट्रीय रामायण मंडली कम्बोडिया की 12 सदस्यीय टीम की संगीतमय प्रस्तुति

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 02 Jun 2023 12:54 PM
अंतराष्ट्रीय रामायण मंडली कम्बोडिया की 12 सदस्यीय टीम की संगीतमय प्रस्तुति

ऑडियो सुनें

रायपुर. रायगढ़ के राम लीला मैदान में तीन दिनों तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आगाज हो चुका है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज इसका शुभारंभ किया.

शुभारंभ अवसर पर यहां से करीब 4500 किमी दूर 12 सदस्यीय कम्बोडिया की अंतर्राष्ट्रीय रामायण टीम ने मनमोहक प्रस्तुति दी. अपने आकर्षक वेशभूषा के साथ 25 मिनट की प्रस्तुति में दर्शकों का दिल जीत लिया. मौका था अहिरावण हनुमान प्रसंग का.

कम्बोडिया रामायण टीम द्वारा अहिरावण प्रसंग की संगीतमय प्रस्तुति की गयी. इस प्रसंग में रावण के भाई अहिरावण श्रीराम को मूर्छित कर पाताल लोक ले जाए जाते हैं. हनुमान राम को सकुशल लाने के लिए पाताल लोक जाते हैं जहां हनुमान का सामना उनके पुत्र मकरध्वज से होता है. युद्ध में दोनों की लड़ाई होती लेकिन इसमें किसी जीत या हार नही होती. अंत में हनुमान, श्रीराम को वापस लाते हैं. इस प्रसंग को बड़े ही भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुति दी गई.

By Yogesh Kumar Sahu