मुझे लगता है कि भारत ने गलत टीम चुनी : स्टीव वॉ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 09 Jun 2023 06:17 PM
मुझे लगता है कि भारत ने गलत टीम चुनी : स्टीव वॉ
ऑडियो सुनें

लंदन. आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये भारत के टीम चयन की आलोचना करने वालों में स्टीव वॉ का नाम भी जुड़ गया है जिनका मानना है कि रविचंद्रन अश्विन को टीम में नहीं लेकर भारत ने गलती की . विश्व कप विजेता आस्ट्रेलियाई कप्तान वॉ के अलावा सौरव गांगुली, रिकी पोंटिंग और संजय मांजरेकर भी भारतीय टीम प्रबंधन के इस फैसले पर हैरानी जता चुके हैं .

वॉ ने कहा कि आस्ट्रेलिया ने भी 2019 में ओवल पर इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी ही गलती की थी और इंग्लैंड वह मैच 145 रन से जीता .
वॉ ने एएपी से कहा ,” हमने एशेज में चार साल पहले यही गलती की थी . ओवल की पिच हमेशा पेचीदा होती है . यह हरी भरी दिखती है लेकिन भीतर से सूखी होती है . आप हरी भरी पिच देखकर धोखा खा जाते हैं लेकिन धूप खिलते ही यह बिल्कुल अलग हो जाती है और तेजी से सूखती है .” उन्होंने कहा कि अश्विन को गेंदबाजी ही नहीं बल्कि उसकी बल्लेबाजी के लिये भी चुना जा सकता था.

उन्होंने कहा ,” मैं अश्विन को उसकी बल्लेबाजी के लिये ही चुन लेता . मुझे यकीन नहीं हो रहा कि वह नहीं खेल रहा जबकि उसने पांच टेस्ट शतक बनाये है . यह अजीब है .” डब्ल्यूटीसी चक्र 2021 . 2023 में भारत के लिये सर्वाधिक विकेट लेने वाले अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को भारतीय टीम में चुना गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu