मुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिले को दी 140.50 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 09 Jun 2023 07:51 PM
मुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिले को दी 140.50 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कवर्धा के न्यू हाईटेक बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न कार्याे का शिलान्यास और लोकार्पण किया. उन्होंने लगभग एक अरब 40 करोड़ 50 लाख रूपए के विभिन्न विकास मूलक कार्यों की सौगात दी. इन सौगातों में 24 अलग-अलग विकास कार्याे का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है. जिसमें 45 करोड़ 92 लाख 41 हजार रूपए की लागत के 6 कार्य का लोकार्पण और 94 करोड़ 56 लाख 80 हजार रूपए लागत के 18 कार्यों का शिलान्यास किया गया.

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर, राज्य क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, राज्य योग आयोग सदस्य गणेश योगी, नीलकंठ चन्द्रवशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा होरी साहू, जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा राम साहू, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, राज्य मनरेगा सदस्य कलीम खान सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधी शामिल हुए. इस अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे विशेष रूप से उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री बघेल ने जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें 27 करोड़ 77 लाख 73 हजार रूपए की लागत से जल आवर्धन योजना, 9 करोड़ 69 लाख 56 हजार रूपए की लागत से हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण एवं बाह्य विकास कार्य, 53 लाख 76 हजार रूपए की लागत से पौनी पसारी योजना 02 नग (लघु बाजार निर्माण), 1 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से कवर्धा में अग्निशमन केन्द्र कार्यालय भवन का निर्माण कार्य, 4 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से विकासखंड बोड़ला के ग्राम झलमला में शासकीय महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य, और 1 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से पो.मै. आदिवासी कन्या छात्रावास चिल्फी भवन निर्माण कार्य शामिल है.

मुख्यमंत्री ने जिन कार्याें का भूमिपूजन किया, उनमें 4 करोड़ 34 लाख 54 हजार रूपए की लागत से विकासखंड कुसुमघटा से बोईरकछरा मार्ग के फोंक नदी पर उच्च स्तरीय पुलमय पहुंचमार्ग का निर्माण कार्य, 7 करोड़ 56 लाख 84 हजार रूपए की लागत से बांटीपथरा से कुई मार्ग हाफ नदी पर उच्चस्तरीय पुल सहित पहुंचमार्ग का निर्माण कार्य, 4 करोड़ 78 लाख 96 हजार रूपए की लागत से अमेरा से सिली मार्ग पर नीरा नदी पर उच्च स्तरीय पुल सहित पहुंचमार्ग निर्माण कार्य, 6 करोड़ 20 लाख 70 हजार रूपए की लागत से रामपुर बरेड़ा व्यपवर्तन योजना, 43 करोड़ 81 लाख 24 हजार रूपए की लागत से कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया की हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फीडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमॉडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य, 1 करोड़ 16 लाख 21 हजार रूपए की लागत से दुधिया माईनर का रिमाडलिंग एवं नहर विस्तारीकरण कार्य, 1 करोड़ 71 लाख 09 हजार रूपए की लागत से सरसहा जलाशय के नहर लाइनिंग कार्य, 2 करोड़ 73 लाख 51 हजार रूपए की लागत से दुल्हार जलाशय के नहर लाइनिंग कार्य, 1 करोड़ 55 लाख 18 हजार रूपए की लागत से नक्टा जलाशय के नहर लाइनिंग कार्य, 1 करोड़ 91 लाख 52 हजार रूपए की लागत से पो. मै. पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास कवर्धा भवन निर्माण कार्य, 5 करोड़ 1 लाख 33 हजार रूपए की लागत से बड़ौदा से दैहानडीह मार्ग का निर्माण पुल-पुलिया सहित लंबाई 2.80 किमी का निर्माण कार्य, 2 करोड़ 8 लाख 30 हजार रूपए की लागत से बीरूटोला खार से धमकी मुख्य मार्ग तक लंबाई 1.90 किमी का निर्माण कार्य, 3 करोड़ 79 लाख 15 हजार रूपए की लागत से उड़ियाखुर्द कौहारी मार्ग लंबाई 2.90 कि.मी. का निर्माण, 4 करोड़ 23 लाख 24 हजार रूपए की लागत से ग्राम चारभाठा से दुल्लापुर चरडोंगरी मार्ग लंबाई 3.30 किमी का निर्माण, 48 लाख 3 हजार रूपए की लागत से विकासखंड सहसपुर लोहारा में राजस्व कार्यलय भवन का निर्माण, 75 लाख 23 हजार रूपए की लागत से मोतिमपुर में हाईस्कूल भवन का निर्माण, 1 करोड़ 66 लाख 60 हजार रूपए की लागत से मुख्यमार्ग से राईसमिल के पास पुसेरा तक लंबाई 1.60 किमी का निर्माण और 75 लाख 23 हजार रूपए की लागत से ग्राम अचानकपुर में हाईस्कूल भवन निर्माण कार्य शामिल है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu