मां बनने वाली हैं अभिनेत्री सोनम कपूर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 21 Mar 2022 06:37 PM
ऑडियो सुनें

मुम्बई. बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने सोमवार को बताया कि वह मां बनने वाली हैं. सोनम ने कारोबारी आनंद आहूजा से विवाह किया है. ‘‘नीरजा’’, ‘‘रांझना’’ और ‘‘दिल्ली 6’’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से चर्चा में आयीं सोनम (36) ने इंस्टाग्राम पर अपने पति आनंद के साथ कई तस्वीरें भी साझा कीं. समझा जाता है कि सोनम इस साल के आखिर में अपनी संतान को जन्म देंगी.

सोनम ने लिखा, ‘‘चार हाथ, तुम्हारे पालन-पोषण के लिए हम यथासंभव बेहतर प्रयास कर सकते हैं. दो दिल, जो हर कदम पर तुम्हारे साथ मिलकर धड़केंगे. कौन तुम्हें प्यार एवं सहयोग करेगा. हम तुम्हारा स्वागत करने के लिए और अधिक इंतजार नहीं कर सकते.’’ सोनम और आनंद ने 2018 में शादी की थी. वह 2019 में आखिरी बार हास्य फिल्म ‘‘द जोया फैक्टर’’ में नजर आयी थीं. अब वह अपनी अगली फिल्म ‘‘ब्लाइंड’’ में नजर आयेंगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu