हैदराबाद में ‘आदिपुरुष’ की आलोचना करने पर प्रभास के प्रशंसकों ने दर्शक को पीटा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 16 Jun 2023 07:38 PM
हैदराबाद में ‘आदिपुरुष’ की आलोचना करने पर प्रभास के प्रशंसकों ने दर्शक को पीटा
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. अभिनेता प्रभास के प्रशंसकों को अपने पसंदीदा कलाकार की हालिया फिल्म ‘आदिपुरुष’ की आलोचना रास नहीं आई और उन्होंने एक सिनेमाघर के बाहर कथित तौर पर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ‘आदिपुरुष’ में राघव के रूप में प्रभास के प्रदर्शन और ओम राउत के निर्देशन में खामियों को इंगित करने वाले एक व्यक्ति की लोगों के एक समूह द्वारा पिटाई करते हुए देखा जा सकता है.

दर्शक ने कहा, ”प्रभास भगवान राम की वेशभूषा में ठीक नहीं लग रहे थे. वह ‘बाहुबली’ फिल्म में एक राजा की तरह थे और उसमें उनका किरदार शानदार था. उनका अभिनय देखकर उन्हें इस (राम) भूमिका के लिए ले लिया गया. ओम राउत प्रभास को ठीक से दिखाने में नाकाम रहे.” दर्शक की इन टिप्पणियों के कारण उसके और तेलुगु अभिनेता प्रभास के अन्य प्रशंसकों के बीच गरमागरम बहस हुई. यह बहस जल्द ही हाथापाई में तब्दील हो गयी और प्रभास के प्रशंसकों ने उसकी पिटाई कर दी.

एक अन्य घटना में सिनेमाघर के भीतर भगवान हनुमान के लिए आरक्षित सीट पर बैठने के लिए लोगों के समूह ने एक दर्शक की पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल हो रहा है. फिल्म की टीम ने सम्मान के रूप में भगवान हनुमान के लिए सिनेमाघरों में एक सीट आरक्षित रखने का फैसला किया है. फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह और सैफ अली खान जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu