लेखिका अरुंधति रॉय को मिला यूरोप का प्रतिष्ठित पुरस्कार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 16 Jun 2023 08:29 PM
लेखिका अरुंधति रॉय को मिला यूरोप का प्रतिष्ठित पुरस्कार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. मशहूर लेखिका अरुंधति रॉय को 45वां ”यूरोपियन एसे प्राइज फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट” सम्मान दिया जाएगा. चार्ल्स वीलॉन फाउंडेशन ने इसकी घोषणा की. रॉय को यह सम्मान 2021 में प्रकाशित “आज.ादी” नामक निबंध संकलन के फ्रेंच अनुवाद के लिए दिया गया है.

फाउंडेशन ने एक बयान में कहा, ”… अरुंधती रॉय ने अपने लेखों में फासीवाद का विश्लेषण करते हुए बताया है कि इसे किस प्रकार अमली जामा पहनाया जा रहा है और वह अपने निबंधों का उपयोग मुकाबला के रूप में करती हैं. यह एक ऐसा मुद्दा है जो तेजी से हमारे जीवन से जुड़ रहा है. उनके निबंधों से कई लोगों को आश्रय मिलता है.” पुरस्कार का चयन करने वाली जूरी ने रॉय की “राजनीतिक कार्रवाई के प्रति प्रतिबद्धता” को भी स्वीकार किया.

बुकर सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित रॉय को 12 सितंबर को स्विस नगर लॉज.ेन में एक समारोह में यह सम्मान दिया जाएगा. उन्हें 20,000 स्विस फ्रैंक (करीब 18 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि दी जाएगी. यह सम्मान 1975 में शुरु हुआ था. फाउंडेशन ने कहा कि वह ऐसे लेखकों की रचनाओं पर गौर करता है, जिनका काम मौजूदा समाज, उनकी प्रथाओं और विचारधाराओं का साक्षी है और उन पर मुखर टिप्पणी पेश करता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu