काठमांडू के सिनेमाघरों में “आदिपुरुष” की स्क्रीनिंग पर लगाई गई रोक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 16 Jun 2023 08:22 PM
काठमांडू के सिनेमाघरों में “आदिपुरुष” की स्क्रीनिंग पर लगाई गई रोक
ऑडियो सुनें

काठमांडू. काठमांडू के महापौर बालेंद्र शाह ने भारतीय फिल्म “आदिपुरुष” के निर्माताओं से सीता के जन्मस्थान को लेकर हुई गलती सुधारने के लिये कहा है, जिसके बाद शहर के सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है. फिल्म में अभिनेता प्रभास ने राघव (राम), कृति सैनन ने जानकी (सीता), सनी सिंह ने शेष (लक्ष्मण) और सैफ अली खान ने लंकेश (रावण) की भूमिका निभाई है.

फिल्म का निर्देशन ओम राउत और निर्माण टी-सीरीज ने किया है. महापौर शाह ने बृहस्पतिवार को फेसबुक पर लिखा था, “दक्षिण भारतीय फिल्म ‘आदिपुरुष’ में निहित ‘जानकी भारत की बेटी है’ पंक्ति न केवल नेपाल बल्कि भारत में भी नहीं हटाए जाने तक, काठमांडू महानगर में किसी भी हिंदी फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी.”

नेपाल के फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने भी कहा कि “सीता को भारत की बेटी” बताने संबंधी संवाद में बदलाव किए जाने के बाद ही सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति दी जाएगी. पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, माना जाता है कि सीता का जन्म जनकपुर में हुआ था, जो नेपाल में स्थित है. शाह ने फेसबुक पोस्ट में निर्माताओं से तीन दिन में संवाद बदलने के लिए कहा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu