करीना ने ‘द क्रू’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी की

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म ‘द क्रू’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी. करीना ने शनिवार रात फिल्म की टीम के साथ ली गई सेल्फी साझा करते हुए लिखा, “यह आधिकारिक तौर पर र्गिमयों की छुट्टियों का समय है. यह अब तक की सबसे अच्छी टीम है. ‘द क्रू’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हुई.ह्व रिया कपूर और एकता कपूर द्वारा निर्मित ‘द क्रू’ का निर्देशन राजेश कृष्णन कर रहे हैं. फिल्म में करीना के अलावा तब्बू, कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button