छत्तीसगढ़ में हर वर्ग के लिए किया जा रहा है काम: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 Jun 2023 10:14 PM
छत्तीसगढ़ में हर वर्ग के लिए किया जा रहा है काम: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित नवा बिहान-नवा छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए.

मुख्यमंत्री ने नवा बिहान-नवा छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में कहा कि साढ़े चार वर्षों में हमने जो काम किया है उसकी बदौलत हम जनता के बीच जाएंगे. हमने हर वर्ग के लिए काम किया है और सभी वर्ग आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में विपरीत परिस्थिति के बावजूद भी हमने लोगों के लिए काम किया है और इसीलिए लोगों का विश्वास हमारे साथ है. जनता का भरोसा हम पर बरकरार है. बघेल ने कहा कि कोरोना काल में हम लोगों के साथ खड़े रहे, लाकडाउन में सबसे पहले हमने लोगों के घरों में अग्रिम में चावल उपलब्ध कराया, बच्चों की शिक्षा निरंतर जारी रखने शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार किए. गांवों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए चलित अस्पताल की योजना शुरू की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित में कार्य करते हुए समर्थन मूल्य पर धान, लघु वनोपज खरीद रही है. सांस्कृतिक परंपराओं को पुनर्जीवन और सम्मान देने का काम हमारी सरकार ने किया है. उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि भारत की व्यवस्था ऐसी है कि यहां हर कोई रह जाता है. उन्होंने कहा कि महापुरूषों के रास्ते पर चलकर ही हम छत्तीसगढ़ में विकास की राह पर चल रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu