शाहिद कपूर और कृति सेनन की आगामी फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होगी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 19 Jun 2023 11:52 AM
शाहिद कपूर और कृति सेनन की आगामी फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होगी
ऑडियो सुनें

मुंबई: अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कृति सेनन की आगामी फिल्म अब सात दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को इसकी घोषणा की। इससे पहले यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज होने वाली थी। अमित जोशी और अराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।

फिल्म निर्माता कंपनी ‘मैडॉक फिल्म्स’ ने ट्विटर पर फिल्म रिलीज की नई तारीख की घोषणा की। कंपनी ने ट्वीट में लिखा, “यह प्रेम कहानी सात दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। जियो स्टूडियो और दिनेश विजन द्वारा शाहिद कपूर और कृति सेनन को पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है।” फिल्म में कपूर और सेनन के अलावा दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और ंिडपल कपाड़िया भी नजर आएंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav