अमरनाथ यात्रा: ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी के एक अधिकारी की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 22 Jun 2023 01:31 PM
अमरनाथ यात्रा: ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी के एक अधिकारी की मौत…
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा के लिए तैनात किए गए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक अधिकारी की जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग में मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एएसआई (सहायक पुलिस उप-निरीक्षक) मदन राज (58) बुधवार रात अमरनाथ यात्रा के बालटाल आधार शिविर के पास बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राज मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी थे।

उनकी मृत्यु की वजह पता नहीं चल पाई है, लेकिन अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कम आॅक्सीजन के कारण अमरनाथ के तीर्थयात्रियों और वहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बलों की दिल का दौरा पड़ने से मौत के कई मामले सामने आए हैं। अमरनाथ की 62 दिन की यात्रा एक जुलाई से शुरू होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav