अमेरिका-चीन प्रतिद्वंद्विता में पाकिस्तान किसी का पक्ष नहीं लेना चाहता : हिना रब्बानी खार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 22 Jun 2023 09:12 PM
अमेरिका-चीन प्रतिद्वंद्विता में पाकिस्तान किसी का पक्ष नहीं लेना चाहता : हिना रब्बानी खार
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने कहा है कि खुद उनके देश में कई समस्याएं हैं और यह चीन एवं अमेरिका के बीच एक नये शीत युद्ध की आफत मोल लेना नहीं चाहता. खार ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच संबंध बिगड़ने से चीन के सहयोगी देश पाकिस्तान के समक्ष उनमें से किसी एक को चुनने का एक मुश्किल विकल्प होगा.

वाशिंगटन से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र ‘पोलिटिको’ को दिये खार के एक साक्षात्कार को उद्धृत करते हुए ‘डॉन’ अखबार ने कहा, ”अमेरिका के साथ करीबी, सहयोगी संबंध रखने का हमारा एक इतिहास रहा है. हमारा इरादा उससे बाहर निकलने का नहीं है.  किस्तान का चीन के साथ एक करीबी, सहयोगी संबंध रहा है….” उन्होंने कहा, ”हम विश्व को दो हिस्सों में बांटने (ध्रुवीकृत करने) के इस विचार के बिल्कुल खिलाफ हैं.” खार ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच बढ.ती वैश्विक प्रतिद्वंद्विता में पाकिस्तान किसी का पक्ष नहीं लेना चाहता.

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कैलिफोर्निया में एक राजनीतिक कार्यक्रम में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा तानाशाह कहे जाने से पहले यह साक्षात्कार रिकार्ड किया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu