अंडर 17 एशियाई कप : करो या मरो के मुकाबले में भारत का सामना जापान से

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 22 Jun 2023 09:23 PM
अंडर 17 एशियाई कप : करो या मरो के मुकाबले में भारत का सामना जापान से
ऑडियो सुनें

बैंकॉक. भारतीय टीम अंडर 17 एशियाई कप में ‘करो या मरो’ के आखिरी ग्रुप मैच में शुक्रवार को गत चैम्पियन जापान से खेलेगी तो उसका इरादा क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने का होगा . ग्रुप डी का मैच राजामंगला स्टेडियम पर खेला जायेगा . भारत के मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिस को जापान की कठिन चुनौती का अहसास है लेकिन उन्होंने कहा कि रणनीति पर अमल करने पर उनकी टीम इस बाधा को पार करने में सक्षम है .

फर्नांडिस ने कहा ,” हमारे लिये यह आसान है . हमें जापान को हराना है जिससे क्वार्टर फाइनल में जगह बना लेंगे . जापान टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक है . यह मुकाबला आसान नहीं होगा लेकिन असंभव भी नहीं .” उन्होंने कहा ,” फुटबॉल में कुछ भी हो सकता है . जापान का पलड़ा भारी है लेकिन हमें एक दो मौके मिल गए तो कुछ भी हो सकता है .” ग्रुप डी में अभी चारों टीमों के पास अंतिम आठ में पहुंचने का मौका है . भारत के लिये समीकरण कठिन है क्योंकि उसे जापान को हराने के अलावा उजबेकिस्तान और वियतनाम का मैच कम से कम ड्रॉ पर छूटने की उम्मीद करनी होगी . भारत पहले दो मैच जीत नहीं सका . उसे वियतनाम ने 1 . 1 से ड्रॉ पर रोका जबकि उजबेकिस्तान ने 1 . 0 से हराया .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu