बीजापुर: माओवादियों द्वारा स्वचालित हथियारों से फायरिंग, सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 23 Jun 2023 10:05 PM
बीजापुर: माओवादियों द्वारा स्वचालित हथियारों से फायरिंग, सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं

ऑडियो सुनें

बीजापुर. बीजापुर पुलिस के अनुसार आज शुक्रवार को कैम्प हिरोली से केरिपु 85 बटालियन एवं कोबरा 202 की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन पर डुमरीपालनार की ओर निकली थी.

एरिया डॉमिनेशन से वापस लौट रही सुरक्षा पार्टी पर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन, पश्चिम बस्तर डिवीजन कंपनी नम्बर 2 के सशस्त्र माओवादियों के द्वारा करीबन 5.00 बजे बीजीएल एंव स्वचलित हथियारों से फायरिंग की गई .

सुरक्षा बलों के द्वारा माओवादियों के विरूद्ध की गई जवाबी कार्यवाही में माओवादी भाग खड़े हुए. माओवादियों के द्वारा किये गये फायरिंग में सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

By Yogesh Kumar Sahu