पाकिस्तान : अज्ञात बंदूकधारियों ने की सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, संदिग्ध गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 Jun 2023 06:23 PM
पाकिस्तान : अज्ञात बंदूकधारियों ने की सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, संदिग्ध गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

पेशावर. पाकिस्तान के पेशावर शहर में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसे कथित तौर पर लक्षित हत्या का मामला बताया जा रहा है. पुलिस ने इस सिलसिले में रविवार को कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि मनमोहन सिंह (35) नाम के एक सिख व्यक्ति की कुछ हथियारबंद लोगों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह पेशावर के उपनगरीय इलाके रशीद गढ.ी से कहीं जा रहे थे. घटना यक्का तूत पुलिस थाना क्षेत्र के गुलदारा चौक ककशल के पास हुई.

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ लक्षित हमलों का यह नया मामला है. पुलिस ने बताया कि सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पेशावर पुलिस प्रमुख अशफाक अनवर ने संवाददाताओं को बताया कि सिंह की हत्या के मामले में कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. सिंह पेशे से ‘हकीम’ (यूनानी दवा व्यवसायी) थे. पुलिस प्रमुख ने बताया कि पुलिस हत्या में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के करीब पहुंच चुकी है.

पिछले 48 घंटों में यक्का तूत इलाके में किसी सिख व्यक्ति पर हमले की यह दूसरी घटना है. शुक्रवार को गोली लगने से एक सिख व्यक्ति घायल हो गया था. सिख व्यापारी त्रिलोक सिंह पर हुए हमले के संबंध में आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) जांच कर रही है.
पुलिस का मानना है कि पेशावर में 48 घंटों के भीतर दो सिख व्यक्तियों पर हुए हमले की गहन जांच के बाद ही इसके पीछे मौजूद वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu