अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी शाहिद कपूर की श्रृंखला ‘‘फर्जी’’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 28 Apr 2022 08:25 PM
अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी शाहिद कपूर की श्रृंखला ‘‘फर्जी’’
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता शाहिद कपूर की डिजिटल माध्यम पर पहली श्रृंखला ‘‘फर्जी’’ रिलीज होगी जिसका निर्देशन राज निदिमोरू और कृष्णा डी. के. ने किया है. प्राइम वीडियो ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की. इस सीरीज को राज और डी. के. ने लिखा है जिन्होंने लोकप्रिय श्रृंखला ‘‘द फैमिली मैन’’ का लेखन किया था.

यहां प्राइम वीडियो की ओर से थ्रिलर-कॉमेडी सीरीज के शीर्षक और पहले ट्रेलर का खुलासा किया गया. ‘‘फर्जी’’ के सह लेखक सीता आर मेनन, सुमन कुमार और हुसैन दलाल हैं. कपूर ने कहा कि यह श्रृंखला उनके लिए उत्साहित करने वाली चुनौती थी. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने निर्देशकों राज और डी. के. से कहा ‘‘ मैं ओटीटी मंच पर पदार्पण करने के प्रति बेहद नर्वस हूं क्योंकि यह उससे एकदम भिन्न है जो हम फिल्मों में करते हैं. यह बिलकुल अलग माध्यम और मंच है. मैं बेहद उत्साहित हूं. मैं हमेशा ऐसी चीज करना चाहता था जो मेरे लिए अलग हो.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu