‘अवतार’ के बहुप्रतीक्षित सीक्वल का नाम होगा ‘अवतार : द वे ऑफ वॉटर’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 28 Apr 2022 09:30 PM
‘अवतार’ के बहुप्रतीक्षित सीक्वल का नाम होगा ‘अवतार : द वे ऑफ वॉटर’

ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून की 2009 की हिट फिल्म ‘अवतार’ के बहुप्रतीक्षित सीक्वल का नाम ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ होगा. फिल्म 14 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी. ‘डेडलाइन’ की खबर के अनुसार, लास वेगास में ‘सिनेमाकॉन कॉन्वोकेशन’ के दौरान यह घोषणा की गई. कैमरून और निर्माता जॉन ने न्यूजीलैंड से आॅनलाइन माध्यम से सम्मेलन में शिरकत की.

आॅस्कर विजेता फिल्मकार ने कहा, ‘‘ वह फिल्म को अंतिम रूप देने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं.’’ कैमरून की 2009 में रिलीज हुई फिल्म ‘अवतार’ को विश्वभर में काफी सराहा गया था. दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 2.8 अरब डॉलर से अधिक की कमाई की थी.

By Yogesh Kumar Sahu