भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,377 नए मामले सामने आए

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 29 Apr 2022 11:29 AM
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,377 नए मामले सामने आए
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Cases in India) के 3,377 नए मामले सामने आए हैं. यह लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 3000 से ज्यादा आए हैं. इससे पहले 28 अप्रैल को देश में कोरोना संक्रमण के 3,303 नए मामले दर्ज किए गए थे. बीते 24 घंटे में 2496 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं, जबकि 60 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हुई है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 4,73,635 सैंपल टेस्ट किए गए, अब तक कुल 83,69,45,383 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 17,801 है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस वायरस ने देश में अब तक 5,23,753 लोगों की जान ली है. बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वैक्सीन के 22,80,743 डोज लगाए गए हैं. इसके साथ ही देश में अब तक लगे कोरोना वैक्सीन डोज की संख्या 1,88,65,46,894 पहुंच गई है. कोरोना संक्रमण के सबसे ज्‍यादा नए मामले राजधानी दिल्ली से सामने आ रहे हैं. यहां लगातार 7वें दिन 1000 से ज्‍यादा कोविड-19 के नए केस मिले हैं. बुधवार को दिल्ली में 32,248 नमूनों की जांच की गई.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav