फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने रिलीज के दसवें दिन 60.81 करोड़ रुपये की कमाई की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Jul 2023 06:52 PM
फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने रिलीज के दसवें दिन 60.81 करोड़ रुपये की कमाई की
ऑडियो सुनें

मुंबई. कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने रिलीज के दसवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 60.81 करोड़ रुपये की कमाई की. संगीत, रोमांस और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता समीर विद्वांस ने किया है.

साजिद नाडियाडवाला और ‘नमाह पिक्चर्स’ द्वारा निर्मित यह फिल्म 29 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तथा फिल्म ने छह जुलाई को 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. अभिनेता कार्तिक आर्यन ने रविवार को फिल्म की कुल कमाई की जानकारी दी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “सिनेमाघरों में चल रहा है सत्यप्रेम की कथा.” फिल्म में आर्यन, आडवाणी के अलावा गजराज राव, सुप्रिया पाठक, राजपाल यादव और शिखा तलसानिया जैसे कलाकार भी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu