गोवा सरकार ने केंद्र को 930 करोड़ रुपये के प्रस्तावों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भेजी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 12 Jul 2023 12:56 PM
गोवा सरकार ने केंद्र को 930 करोड़ रुपये के प्रस्तावों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भेजी…
ऑडियो सुनें

पणजी: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि गोवा सरकार ने वित्त पोषण के लिए केंद्र सरकार को 930 करोड़ रुपये के प्रस्तावों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट भेजी है। मुख्यमंत्री ने एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि विभिन्न सुधारों के बीच गोवा की वित्तीय हालत अच्छी है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य में लागू किये जाने वाले 930 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रस्तावों के लिये केंद्र सरकार को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट सौंपी है। सावंत ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र द्वारा पूर्व में स्वीकृत परियोजनाओं के लिए 90 प्रतिशत उपयोगिता प्रमाण पत्र पहले ही जमा कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार द्वारा किसी भी ठेकेदार का कोई बिल लंबित नहीं है। सरकार नाबार्ड और सिडबी जैसी एजेंसियों से लिए गए ऋण की भी समीक्षा कर रही है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav