हिमाचल के लाहौल-स्पीति में मध्यम तीव्रता के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 13 Jul 2023 12:34 PM
हिमाचल के लाहौल-स्पीति में मध्यम तीव्रता के भूकंप के दो झटके महसूस किए गए
ऑडियो सुनें

शिमला: हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में मध्यम तीव्रता के भूकंप के दो झटके एक के बाद एक महसूस किए गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से जिले के किसी भी हिस्से में जान- माल की हानि होने की सूचना नहीं है।

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार रात नौ बज कर करीब 30 मिनट पर और 11 बज कर करीब सात मिनट पर आए भूकंप के इन झटकों का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था और इनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 और 3.1 दर्ज की गई।
जनजातीय बहुल लाहौल- स्पीति भूकंपीय क्षेत्र-चार (सीस्मिक जोन 4) में आता है, जो एक उच्च क्षति-जोखिम वाला क्षेत्र है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav