नयी दिल्ली. दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ. में कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता से जुड़े मामले में सात लोगों को दोषी ठहराया. इनमें पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा और पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता शामिल हैं. विशेष न्यायाधीश संजय बंसल ने कोयला घोटाले में दर्डा के बेटे देवेंद्र दर्डा, दो वरिष्ठ लोक सेवकों के एस क्रोफा और के सी सामरिया, मेसर्स जेएलडी यवतमाल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशक मनोज कुमार जयासवाल को भी दोषी ठहराया. अदालत ने आरोपियों को आपराधिक साजिश (आईपीसी की धारा 120-बी के तहत दंडनीय) और धोखाधड़ी (आईपीसी की धारा 420 के तहत दंडनीय) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया. इस मामले में सजा पर 18 जुलाई को बहस होगी.
कोयला घोटाला: अदालत ने पूर्व सांसद विजय दर्डा, पूर्व कोयला सचिव एच सी गुप्ता को दोषी ठहराया
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 13 Jul 2023 10:31 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Asian Para Games 2026: सुर्वणा राज ने स्वर्णपदक जीता, स्वाति चौधरी ने भी रचा इतिहास; बैडमिंटन में दो कांस्य, आज भारत को पांच पदक
- 2 आज का राशिफल, 22 अक्टूबर 2026 (Aaj Ka Rashifal): जानिए! आज कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, कारोबार, धन, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य के मामले में क्या कहते हैं सितारे।
- 3 कांग्रेस की बैठक में करंट दौड़ने से हादसा, दो की मौत, 22 घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा
- 4 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल आयेंगी छत्तीसगढ़, 22 और 23 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय दौरा जारी, बस्तर के मुरिया दरबार में होंगी मुख्य अतिथि, ट्रैफिक डायवर्ट का शेड्यूल देखिए
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu