शिंदे को हटाकर अजित पवार को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है : राउत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Jul 2023 07:36 PM
शिंदे को हटाकर अजित पवार को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है : राउत
ऑडियो सुनें

मुंबई. शिवसेना (यूटीबी) के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया कि भविष्य में एकनाथ शिंदे को हटाकर अजित पवार को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. पवार को वित्त और योजना मंत्रालय दिए जाने के बाद राउत ने दावा किया, ह्लअजित पवार भविष्य में मुख्यमंत्री बन सकते हैं. यह निश्चित है कि मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) को हटाया जाएगा.ह्व महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने कहा कि समय उन 40 विधायकों से बदला ले रहा है, जिन्होंने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत की थी.

दानवे ने कहा कि जब अजित पवार महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार का हिस्सा थे, तब शिवसेना के विधायकों ने उन पर उन्हें (विधायकों को) धन से वंचित करने का आरोप लगाया था और पार्टी छोड़ दी थी और आज वही व्यक्ति राज्य के वित्त मंत्री बन गए हैं.
पिछले साल जून में शिंदे के विद्रोह के चलते शिवसेना विभाजित हो गई थी और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार गिर गई थी.

एमवीए सरकार में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल थी. शिवसेना में विद्रोह के बाद शिंदे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गए थे. मुख्यमंत्री शिंदे के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अजित पवार के अलावा राकांपा के आठ अन्य विधायकों को भी विभिन्न विभाग सौंपे गए हैं.

बयान में कहा गया है कि धनंजय मुंडे को कृषि विभाग दिया गया है, जबकि दिलीप वाल्से-पाटिल नए सहकारिता मंत्री होंगे. राकांपा के अन्य नेताओं हसन मुशरिफ को चिकित्सा शिक्षा, छगन भुजबल को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, धर्मराव अत्राम को खाद्य एवं औषधि प्रशासन, संजय बनसोडे को खेल, अदिति तटकरे को महिला एवं बाल विकास और अनिल पाटिल को राहत, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu