कोरबा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 3 लोगों को रौंदा, 2 की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 20 Jul 2023 01:45 PM
कोरबा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 3 लोगों को रौंदा, 2 की मौत…
ऑडियो सुनें

कोरबा: जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई है और एक की स्थिति गंभीर है. जिसका उपचार अस्पताल में जारी है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, कटघोरा से बिलासपुर नेशनल हाइवे में कटघोरा थाना क्षेत्र के चंदनपुर जेबीडी कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी.

बाइक सवार तीन लोगों में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना में दो गंभीर रूप से घायल महिलाओं में एक महिला की उपचार के दौरान हुई मौत, एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है. दुर्घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 की मदद से मृतक और घायलों को कटघोरा अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर लिया है. वहीं ड्राइवर मौके से फरार है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav