तीन बार संपर्क करने के बावजूद मणिपुर के अधिकारियों ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया: एनसीडब्ल्यू प्रमुख

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 21 Jul 2023 01:59 PM
तीन बार संपर्क करने के बावजूद मणिपुर के अधिकारियों ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया: एनसीडब्ल्यू प्रमुख
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पिछले तीन महीनों में मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं को लेकर तीन बार अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन उनसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

वह मीडिया के एक वर्ग में आई उन खबरों का जवाब दे रही थीं, जिनमें दावा किया गया था कि आयोग को 12 जून को जातीय हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में चार मई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र परेड कराने की घटना के बारे में शिकायत मिली थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। चार मई का वीडियो 19 जुलाई को आॅनलाइन सामने आया।

शर्मा ने घटना की कोई सूचना मिलने से इनकार किया और कहा कि वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने शुक्रवार को घटना का स्वत: संज्ञान लिया और अधिकारियों से मामले पर स्पष्टीकरण मांगा। एनसीडब्ल्यू प्रमुख ने हालांकि कहा कि उन्हें महिलाओं के मुद्दों के संबंध में अन्य शिकायतें मिली हैं और इसके लिए उन्होंने मणिपुर में अधिकारियों से तीन बार संपर्क किया था लेकिन उनसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

उन्होंने राज्य के अधिकारियों को भेजे गए पत्र भी साझा किए। शर्मा ने महिलाओं के खिलाफ ंिहसा की घटनाओं की शिकायतों पर उन्हें पत्र लिखा था। शर्मा ने कहा, ह्लहमें प्रामाणिकता की पुष्टि करनी थी, और यह भी कि शिकायतें मणिपुर से नहीं थीं, कुछ तो भारत से भी नहीं थीं। हमने अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन उनसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन जब कल (महिलाओं को निर्वस्त्र परेड कराने का) वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ तो हमने स्वत: संज्ञान लिया।

यह पत्र 18 मई, 29 मई और 19 जून को लिखे गए थे। बुधवार को चार मई का वीडियो सामने आने के बाद मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में तनाव बढ़ गया, जिसमें विरोधी समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के पुरुषों के एक समूह द्वारा निर्वस्त्र कर परेड कराते दिखाया गया है। 26 सेकेंड का यह वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर आया। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार रात को बताया कि इस घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  2. 2 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  3. 3 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  4. 4 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav