अदिति ने फ्रांस में कट में प्रवेश किया, दीक्षा चूकी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 29 Jul 2023 02:09 PM
अदिति ने फ्रांस में कट में प्रवेश किया, दीक्षा चूकी…
ऑडियो सुनें

फ्रांस: भारत की अदिति अशोक ने इवन पार 72 का स्कोर करके एमुंडी एवियन गोल्फ चैम्पियनशिप में संयुक्त 28वें स्थान के साथ कट में प्रवेश कर लिया। अदिति ने पहले दौर में एक ओवर 71 स्कोर किया था। अब उनका सामना कोरिया की एमी यांग से होगा।

भारत की ही दीक्षा डागर आखिरी चरण में खराब प्रदर्शन के कारण कट में प्रवेश से चूक गई। आर्डर आफ मेरिट में पांचवें स्थान पर काबिज दीक्षा अगले सप्ताह महिला स्कॉटिश ओपन खेलेंगी। फ्रांस की सेलाइन बूतियेर ने एक स्ट्रोक की बढत बना रखी है ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav