इलियाना डिक्रूज मां बनीं, बेटे की पहली तस्वीर साझा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 06 Aug 2023 07:30 PM
इलियाना डिक्रूज मां बनीं, बेटे की पहली तस्वीर साझा की
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने एक बेटे को जन्म दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर अपने प्रशंसकों को बताया कि वह एक अगस्त को मां बन गईं हैं और उन्होंने अपने बेटे का नाम कोआ फीनिक्स डोलान रखा है. ‘बर्फी’, ‘रुस्तम’ और ‘मैं तेरा हीरो’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं इलियाना (36) ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की तस्वीर भी साझा की.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि अपने प्यारे से बेटे का इस दुनिया में स्वागत करके हमें कितनी खुशी हो रही है.” अभिनेत्री ने अपने गर्भवती होने की जानकारी इस साल अप्रैल में दी थी और उन्होंने हाल में अपने प्रेमी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं. हुमा कुरैशी, अथिया शेट्टी, नरगिस फाखरी और सोफी चौधरी समेत कई फिल्म कलाकारों ने इलियाना को मां बनने पर बधाई दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu