जर्मनी यात्रा के दौरान भारतीय मूल के दो बच्चों ने जीता प्रधानमंत्री मोदी का दिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 02 May 2022 06:21 PM
जर्मनी यात्रा के दौरान भारतीय मूल के दो बच्चों ने जीता प्रधानमंत्री मोदी का दिल
ऑडियो सुनें

बर्लिन. जर्मनी में भारतीय मूल के दो छोटे बच्चों के लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा था, जब उन्होंने अपनी प्रतिभा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल जीत लिया और प्रधानमंत्री ने उनकी सराहना की. प्रधानमंत्री तीन देशों की यूरोप यात्रा के पहले चरण में सोमवार को र्बिलन पहुंचे और यहां प्रवासी भारतीयों ने उनका शानदार स्वागत किया. आशुतोष और मान्या मिश्रा उन बच्चों में शामिल थे जो समुदाय के अन्य लोगों के साथ होटल एडलॉन केंिम्पस्की में प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहे थे.

आशुतोष ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए देशभक्ति का एक गीत गाया और मोदी ने बच्चे की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा, “शाबाश.’’ छोटी बच्ची मान्या ने प्रधानमंत्री को पेन्सिल से तैयार किया गया उनका एक चित्र भेंट किया. उन्होंने मान्या के साथ तस्वीर ंिखचवाई और चित्र पर हस्ताक्षर भी किए.

र्बिलन के एक स्कूल में पढ़ रही मान्या ने कहा, “मैंने इसे अपनी मां की मदद से उनके लिए बनाया था….” मान्या ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी से मिलना एक अद्भुत अनुभव रहा. वह मेरे हीरो हैं. उन्होंने मेरे बनाए गए चित्र पर हस्ताक्षर किए और मुझे शाबाश कहा.” प्रधानमंत्री से मुलाकात के अपने अनुभव को साझा करते हुए मान्या ने कहा, “मेरा सपना सच हो गया.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu