धमतरी: ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर, मां और बेटे की मौके पर ही मौत, बेटी की इलाज जारी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 18 Aug 2023 10:51 AM
ऑडियो सुनें

धमतरी: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बेटी की इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना केरेगांव थाना क्षेत्र की है। जहां ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।

हादसा इतना भयानक था के मौके पर ही मां बेटे की मौत हो गई और एक बेटी घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केरेगांव थाना प्रभारी एएसआई प्रदीप सिंह ने बताया कि सियादेही के पास राइस मिल के सामने ट्रक ने कार को ठोकर मार दी. जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है. एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे रिफर किया गया है. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. ट्रक को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav